Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औराही रानी पोखर के खुदाई में मिले धातु व लकड़ी, पुलिस प्रशासन ने किया जब्त

 

राजेश शर्मा, अररिया

अररिया जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही पश्चिम में “रानी पोखर” के जीर्णोद्धार के दौरान खुदाई में मिले धातु व लकड़ी को पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है। इस दौरान जब्ती स्थल पर महर्षि सत्संग भवन ज्ञान, भवन ओराही पश्चिम (रानी पोखर) थाना सिमराहा जिला-अररिया पर प्रस्तुतकर्ता सुनील मंडल, मुखिया प्रतिनिधि, प्रस्तुति के गवाह अपराजीत राय, विद्यानंद मंडल उपस्थित थे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –रोनाल्डो के सपने का हुआ अंत... स्पेन का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

इस जब्ती कार्यवाही में अंचलाधिकारी फॉरबिसगंज, पु.अ.नि. सिमराहा दिनेश चंद्र शामिल थे। बताया गया कि रानी पोखर से पट की दो लकड़ी एवं छोटे बड़े टुकडों में कुल २७ पीस धातु मिले हैं। जिसका कुल वजन ७८३० ग्राम (सात किलो आठ सौ तीस ग्राम) है। ये लकड़ी के पट पर लगे हुए पाये गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *