Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘एडिटर्स एलायंस फॉर मधेश’ का गठन

 

काठमाण्डू/मधेश और मधेशी मुद्दे को सकारात्मक अय्र सक्रिय ढंग से आवाज उठाने वाले पत्रकारिता पेशे से जुडे विभिन्न संचार माध्यमों के संपादकों के एक समूह ने इस क्षेत्र में संगठित रूप से कार्य करते हुए मधेश से जुडे सभी मुद्दों को सशक्त ढंग से उठाने के लिए एक अलग ही संजाल का गठन किया है।
एडिटर्स एलायंस फॉर मधेश नाम पर एकत्र हुए संपादकों के इस समूह द्वारा मधेश से जुडे राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, मानवाधिकार और पत्रकारिता पेशे से जुडे समस्याओं पर शोध कर उसका समाधान देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। काठमाण्डू के मधेश मिडिया हाऊस में जमा हुए मधेशी संपादकों के समूह ने एडिटर्स एलायंस फॉर मधेश का संयोजक हिमालिनी हिन्दी मासिक के प्रबन्ध संपादक पंकज दास को संयोजक की जिम्मेवारी देने का निर्णय किया।
इस एलायंस में अप्पन मिथिला पत्रिका के प्रधान संपादक हृदयकांत झा, समयचक्र साप्ताहिक के प्रधान संपादक अनिल कर्ण, मधेशवाणी के प्रधान संपादक राजेश अहिराज, न्यूज ऑप्रेशन साप्ताहिक के प्रधान संपादक वीरेन्द्र के एम हेमन्त झा और दि पब्लिक हिन्दी मासिल की संपादक वीणा सिन्हा को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

२४ सितम्बर को इस संस्था द्वारा काठमाण्डू में रहे मधेशी पत्रकारों को एकत्र कर दशहरा के अवसर पर एक वृहत कार्यक्रम कर शुभकामना आदान प्रदान करने का निर्णय किया है। इससे पहले काठमाण्डू में ही कार्यरत कुछ वरिष्ठ मधेशी संपादकों को बुलाकर एडिटर्स एलायंस फॉर मधेश के सदस्यों द्वारा मार्गदर्शन लेने का काम भी किया जाएगा।
आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अब तक किसी ना किसी रूप में पीछे रहे या फिर राज्य द्वारा पीछे किए गए मधेशी पत्रकारों एवं मधेश के बारे में अपनी पत्रिका के माध्यम से सशक्त आवाज उठाने वाले पत्रकारों के हित में काम करने, राष्ट्रीय संचार माध्यमों में समावेशी के आधार पर मधेशी पत्रकारों को उचित स्थान दिलाने, सरकारी संचार माध्यमों में भी सामावेशी तरीके से मधेशी को स्थान दिलाने के लिए एडिटर्स एलायंस फॉर मधेश निरन्तर संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढें   आधी रात से शुरू हुआ मतदान बुधवार सुबह तक भी जारी मतदान का समय आज दोपहर 12 बजे तक

मधेश के बारे में नकारात्मक सोच से ग्रसित देश की कथित राष्ट्रीय मीडिया को सावधान कराने के लिए भी यह एलायंस समय समय पर ऐसे संचार माध्यमों को अपनी नकारात्मक नीति तथा सोच को बद्लने के लिए आन्दोलन करेगी।nepalkikhabar.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *