Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही में हुए सामूहिक हत्या का आरोपित सुर्खेत का ३१ वर्षीय झसेन्द्र सिंजाली

 

२८ जेठ, बुटवल ।

रुपन्देही में हुए सामूहिक हत्या का आरोपित सुर्खेत के ३१ वर्षीय झसेन्द्र सिंजाली को एक महिना पहले तिलोत्तमा के दूसरे पशु फार्म की  नौकरी से निकाला गया था ।

सिंजाली और उनकी श्रीमती दोनों तिलोत्तमा–११, शिवपुरस्थित रामु साहनी के तारा पशु तथा कृषि फार्म में दो महिना तक काम किया था । स्थानीय के अनुसार झसेन्द्र की श्रीमती मदिरा सेवन किया करती थी ।

इस कारण श्रीमान–श्रीमती के बीच रोज ही झगडा हुआ करता था । इसी कारण उन्हें काम से निकाल दिया गया था । झसेन्द्र की पत्नी पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी । मदिरा सेवन की लत के कारण दोनों पति पत्नी में अक्सर लडँई होती थी । झसेन्द्र कम बोला करता था ।  साहनी के फार्म से हटाए जाने के बाद   झसेन्द्र वैशाख १६ गते काम खोजते हुए तिलोत्तमा–१० कान्छी बजार मैनहियास्थित गंगादेवी पशु फार्म में आया था । जहाँ उसे नौकरी मिल गई ।फार्म संचालक के अनुसार झसेन्द्र अपने काम पर बहुत ध्यान दिया करता था । कोई समस्या नही नजर आती थी । शाम में मदिरा सेवन की उसकी भी आदत थी ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोजकुमार यादव आज लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

स्थानीय राजदीप कर्माचार्य   के अनुसार झसेन्द्र  ने सनक और मदिरा के सेवन के कारण इस घटना को अंजाम दिया है ।

हत्या हुए पाँच में  ४१ वर्षीय माधव मुसहर और ३७ वर्षीय जानकी मुसहर श्रीमान् श्रीमती हैं ।

१४ वर्षीय पोषराज मुसहर को छोटी उमर से ही भैंसी फार्म के सञ्चालक रामबहादुर पुन ने पाला था ।

१७ वर्षीय करण चौधरी और १७ वर्षीय आशिष चौधरी पोषराज के साथी थे। ये दोनों फर्म में काम नहीं किया करते थे । ये सभी एक ही साथ सोए हुए पाए गए हैं । पहली नजर में इन सबकी हत्या सोए हुए अवस्था में ही होने की सम्भावना नजर आती है ।

यह भी पढें   वर्तमान सरकार का गठन आतंक, आगजनी और तोड़फोड़ के माध्यम से हुआ है – ओली

हत्या का आरोपी  सिंजाली को भुसे के गोदाम से हिरासत में ले लिया गया है । शुरु में अचेत अवस्था जैसी थी पर अब बोलने लगा है । घटना में अपनी संलग्नता उसने स्वीकार कर ली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com