Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत के नागरिको का  स्वदेश लौटने का क्रम जारी

 


माला मिश्रा बिराटनगर । कोरोना संक्रमण को ले जारी लॉक डाउन में फसे दोनों देश  नेपाल भारत के नागरिकों का स्वदेश लौटने का सिलसिला दूसरे सप्ताह  के बाद भी जारी है । भारत के विभिन्न महानगरो से जोगबनी पहुच रहे लोगो को भारत नेपाल के प्रशासन के समन्वय से मुख्य नाका होकर नेपाल भेजा जा रहा है वही नेपाल में फसे भारतीय नागरिक आईसीपी के रास्ते स्वदेश लौट रहे है । नेपाल के मोरंग जिला प्रशासन के अनुसार सोमबार के संध्या तक 1704 नेपाली व 2270 भारतीय स्वदेश लौटे है । सीमा पर चेक जांच के बाद नेपाली नागरिक को बिराटनगर स्थित होल्डिंग सेंटर में स्वास्थ्य जांच के बाद उनके शहर भेजा जा रहा है वही भारतीय नागरिक को थर्मल स्क्रीनिंग कर अररिया भेजा जा रहा है जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा उनके गृह जिला भेजा जा रहा है । जोगबनी के मुख्य नाका व आईसीपी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया पूरा कर लोगो को आदान प्रदान का काम चल रहा है । सीमा के दोनों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है । भारतीय क्षेत्र के सीमा पर एसएसबी को चप्पे चप्पे पर तैनात किया है वही नेपाल में भी अर्धसैनिक बल आर्म फोर्स को तैनात किया गया है । नेपाल के आर्म्स फोर्स जगह जगह आउट पोस्ट बनाकर निगरानी कर रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *