Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वारेन्टाइन में ले जाते हुये ४० यात्रियों के साथ एक टिपर कर्णाली नदी में गिरी

 

१० जून, काठमांडू ।

कालीकोट के पास ४० यात्रियों के साथ एक टिपर कर्णाली नदी में गिर गई है । भारत से आए हुये लोगों को क्वारेन्टाइन में ले जाते हुये क्रम में ना ८ ख ५१३३ नम्बर कीे टिपर नदी में गिरी है ।

कालीकोट का सिडीओ चन्द्रप्रसाद गैरे ने बताया कि कालिकोट के जिते बजार से यात्रियों को लेकर टिपर उनलोगों को राकोट नगरपालिका के तरफ ले जा रहा था उसी क्रम में दुर्घटना हुयी है ।

यह भी पढें   ट्रंप कर सकते हैं भारत का दौरा

सिडिओ गैरे के अनुसार कर्णाली करिडोर अन्तर्गत लालिगा भीर से टिपर नदी में गिरी है । उन्होंने जानकारी दी कि उक्त घटना में दो लोगों का शव मिल गया है और विवरण आना अभी बांकी है ।

सीडीऔ गैरे ने बताया कि नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर फोन काम नहीं कर रहा है इसलिये विवरण आने में देर हो सकता है ।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *