Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : रावलपिंडी शहर में बम विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह बाजार पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक है।पुलिस प्रवक्ता सजिदुल हसन ने बताया कि यह बम विस्फोट शहर के सदर बाजार इलाके में हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोटक सामग्री को बिजली के एक पोल में लगाया गया था।

विस्फोट स्थल के आसपास की संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच दल और फोरेंसिक साइंस लैब के कर्मचारी घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा कर रहे हैं।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा आयोजित किया गया शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि यह विस्फोट संगठित आतंकवाद का प्रयास है, लेकिन जो लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं वे कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेंगे। फिलहाल किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सद्दर कोइला सेंटर चौक के पास हुए एक धमाके में आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। धमाके के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया और सुरक्षाकर्मी इसकी जांच में जुटे हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो को कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल ले जाया गया जबकि अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com