श्रमिक उद्धार में खर्च होने वाली रकम मंत्री और अधिकारी की माैजमस्ती में खर्च
कोरोना भाइरस महामारी के कारण जोखिम में रहे श्रमिक के उद्धार में खर्च होने वाला रकम मन्त्री और सरकारी कर्मचारी के विदेश भ्रमण जैसे मौजमस्ती में खर्च होने की जानकारी मिल रही है ।
वैदेशिक रोजगार ऐन, २०६४ रोजगारी के क्रम में महामारी जैसे समस्या में फसे व्यक्ति के उद्धार करने में राज्य कोष का रकम प्रयोग करने की व्यवस्था की गई है। पर ऐन की व्यवस्था को अनदेखा ककर सरकारी अधिकारीगण श्रमिक के रकम को विदेश भ्रमण, अध्ययन तथा विदेशस्थित नेपाली दूताबास के लिए गाडी खरीदने जैसे काम में खर्च कर रहे हैं।
ऐन के दफा ७५ (२) मे नेपाली कामदार वाले ददेश में युद्ध, महामारी, प्राकृतिक विपत्ति पडने पर कामदार को तत्काल सरकार कूटनीतिक नियोग वा श्रम सहचारी मार्फत वापस लाने की व्यवस्था करने का उल्लेख है। उसी ऐन में महामारी, युद्ध, प्राकृतिक विपत्ति आदि कारण से कामदार वापस लाने का सम्पूर्ण खर्च वैदेशिक रोजगार बोर्ड के कल्याणकारी कोष में जमा रकम प्रयोग करने का (दफा ३३, ख) उल्लेख है। यह समाचार आज के नागरिक दैनिक में रुद्र खड्का ने लिखा है ।


