सरकार का खर्च कोरोना में ८ अर्ब ३९ करोड ११ लाख ९९ हजार खर्च का विवरण सार्वजनिक
३१ जेठ, काठमाडौं ।
कोरोना रोकथाम, नियन्त्रण और उपचार में हुए १० अर्ब रुपया का खर्च विवरण सार्वजनिक किया है । जनता के आन्दोलित होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है ।
सीसीएमसी निर्देशन समिति के निर्णयअनुसार खर्च विवरण सार्वजनिक किया गया है।
१० अर्ब खर्च की चर्चा के बीच ८ अर्ब ३९ करोड ११ लाख ९९ हजार रुपैयाँ खर्च होने की जानकारी सरकार ने दी है । ।
संघीय संचित कोष स्रोत व्यवस्थापन किए गए रकम में से रक्षा मन्त्रालय द्वारा २ अर्ब ४० करोड २४ लाख ५७ हजार रुपैयाँ खर्च किया गया है।
इसी तरह स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा १ अर्ब ५८ करोड ५२ लाख ८३ हजार रुपैयाँ खर्च हुआ है ।
सँस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय ने ५ करोड २० लाख, शिक्षा मन्त्रालय ने २ करोड ६९ लाख ७८ हजार और गृहमन्त्रालय ने २ करोड ४५ लाख ८८ हजार रुपयाँ खर्च करने का विवरण में उल्लेख है ।
इसी तरह औषधि स्वास्थ्य सामग्री में ३ अर्ब ९० करोड ८८ लाख रुपया, स्वास्थ्य पूर्वाधार में १ अर्ब १२ करोड ५० लाख रुपया, जनशक्ति परिचालन में ५ करोड ८३ लाख ३३ हजार रुपया और क्वारेन्टिन में १३ करोड ५५ लाख ९८ हजार रुपया खर्च होने की जानकारी सरकार ने दी है । ‘अन्य’ शीर्षक में ४० करोड १५ लाख ९ हजार रुपया खर्च होने का विवरण है । अन्य के भीतर क्या क्या समावेश है वह खुलासा नही किया गया है ।
सुदूरपश्चिम में सबसे अधिक, प्रदेश ५ में सबसे कम कम खर्च दिखाया गया है ।
इसी तरह प्रदेश १ सरकार १९ करोड ३५ लाख ६० हजार रुपया खर्च किया है । प्रदेश २ ने १३ करोड ३९ लाख ४६ हजार, बागमती प्रदेश ने १३ करोड ६७ लाख और गण्डकी प्रदेश ने १५ करोड ४२ लाख १० हजार रुपया खर्च किया है।
इसी तरह प्रदेश ५ ने ७ करोड ७९ लाख ३० हजार रुपया, कर्णाली प्रदेश ने २३ करोड ९२ लाख ९३ हजार रुपया और सुदूरपश्चिम प्रदेश ने ३६ करोड ४८ लाख ७० हजार रुपया खर्च किया है ।
स्थानीय तह द्वारा २ अर्ब ९८ करोड ५१ लाख ९४ हजार रुपया खर्च का विवरण में उल्लेख है ।


