Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस की तरफ से फायरिंग के बाद 46 किमी लंबे बॉर्डर पर अलर्ट

 

नेपाल-भारत के बीच चल रही तनानती के बाद भारतीय एसएसबी ने पीलीभीत में नेपाल से सटे 46 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी कमांडेंट के मुताबिक एहतियातन जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को नेपाल बार्डर पर बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुई नेपाल एपीएफ की ओर से फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत और चार अन्य के गोली लगने की घटना हुई। जिले का 46 किलोमीटर एरिया नेपाल बार्डर से लगता है।  भारत नेपाल की सीमा खुली हुई है। बार्डर पर टाटरगंज, शारदापुरी, कंबोजनगर, शारदापुरी, टिल्ला नंबर चार, कबीरगंज, रामनगर आदि गांव बार्डर से सटे हुए हैं। ऐसे में कोई राष्ट्रविरोधी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब न हो जाए, इसको लेकर एसएसबी खासी सतर्क है। फिलहाल बार्डर पर आम लोगों का मूवमेंट पूरी तरह से बंद है। विशेष परिस्थितियों में प्रशासनिक अफसरों से बात कर ही लोगों को आने जाने की इजाजत दी जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com