Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में एक बार फिर कोरोना का दहशत, बीजिंग के कई हिस्सों में लाकडाउन

 

कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना को स्थगित कर दिया है।

बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार (11 जून) को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार (12 जून) को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही बीजिंग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि स्थानीय स्तर पर संक्रमित आखिरी मरीज को नौ जून को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद शहर सामान्य जनजीवन की ओर लौट रहा था।

फेंगताई जिले के उपाध्यक्ष झांग जेइ ने मीडिया को बताया कि दोनों संक्रमित जिले के चाइना मीट फूड रिसर्च सेंटर के कर्मचारी हैं। बीजिंग में लगातार तीन दिनों में दो मामले आने से शहर में चिंता बढ़ गई है क्योंकि सरकार ने गत महीनों शहर को अपेक्षाकृत अलग-थलग रखा था। सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान या विदेश में फंसे चीनी नागरिकों को वापस लेकर आ रहे विमान बीजिंग में नहीं उतरे। सभी उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ा गया और 14 दिनों के पृथक-वास सहित जांच अनिवार्य बनाया गया।

यह भी पढें   नेपाल में एलपीजी गैस उद्योगों के विलय की प्रक्रिया शुरू, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने पर जोर

पहली से तीसरी तक कक्षाएं स्थगित

आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में नए मामले आने के बाद स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाओं को खोलने की योजना स्थगित कर दी गई है। खबर है कि शुक्रवार को दो संक्रमितों में से एक ने बीजिंग से बाहर की यात्रा थी जिसके बाद अधिकारी उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं।

इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था उसकी न्यूक्लिक एसिड और एंटी बॉडी जांच निगेटिव आई है। जिला स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि गुरुवार को बीजिंग के शिचेंग जिले में संक्रमित व्यक्ति मिला। आयोग के मुताबिक मरीज के परिवार के दो सदस्य फिलहाल चिकित्सा निगरानी में हैं और उनमें असहजता के कोई लक्षण नहीं है। आयोग ने बताया कि बुखार होने पर बुधवार (10 जून) को 52 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल गया था। बाद में उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित* *4 महाद्वीपों और 7 देशों के 20 कवियों ने की सहभागिता

सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जिस कक्षा में मरीज का बच्चा पढ़ता है उस कक्षा के 33 छात्रों और 15 शिक्षकों को भी घर भेज दिया गया और निगरानी में रखा गया है। छात्रों के अभिभावकों को स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश का उद्धृत करते हुए शिन्हुआ ने कहा, ”स्कूल की इमारत के जिस फ्लोर पर प्रभावित कक्षा है उसके आसपास की दो कक्षाओं को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है और स्कूल परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के 7 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है, जबकि गुरुवार को बिना लक्षण वाला एक मरीज मिला। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को चीन में 83,064 कोविड-19 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें वे 65 लोग शामिल हैं जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। एनएचसी के मुताबिक चीन में 78,365 मरीज ठीक हो चुकी हैं, जबकि 4,634 लोगों की मौत हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com