Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वार्ता के द्वारा समाधान खोजने की समझदारी का उल्लंघन : भारत की प्रतिक्रिया

 

 

नया नक्सा अनुसार निशान छाप परिर्वतन करने के लिए नेपाल द्वारा शनिबार किए गए संविधान संशोधन में भारत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।

नया नक्सा के लिए किए गए  संविधान संशोधन को  भारत ने मान्य नहीं होने की प्रतिक्रिया दी है ।

भारतीय विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि लिम्पियाधुरा, महाकाली और लिपुलेक क्षेत्र को नेपाल द्वारा अपना कहने के दावे   ऐतिहासिक तथ्य और प्रमाण पर आधारित नहीं है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अर्जेंटीना का क्वाटर फइनल में प्रवेश

उन्होंने कहा कि सीमा विवाद को वार्ता द्वारा समस्या के समाधान खोजने की हमारी  समझदारी का उल्लंघन किया गया है ।’

नेपाल द्वारा लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को समावेश कर नयाँ नक्सा जारी होने का भारत विरोध करता आया है। शनिबार संसद ने नयाँ नक्सा के अनुसार निशान छाप परिर्वतन करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक का सर्वसम्मत से अनुमोदन किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *