Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन की सेनाओं के बीच तनाव और हिंसक झडप पर अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया

 

भारत और चीन के बीच गलवन घाटी में के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवान हताहत हो गए हैं, वहीं इस झड़प के दौरान 43 चीनी सैनिकों के भी हताहत होने की खबर है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि लद्दाख में गलवन घाटी के पास हुई हिंसक झड़प में चीन को भारी संख्या मे नुकसान हुआ। इस दौरान उसके 40 ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

अमेरिका ने दी पहली प्रतिक्रिया

भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनाव पर अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह लद्दाख सीमा पर जारी इस तनाव की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) के पास भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय सेना ने कल एक बयान जारी कर बताया था कि गलवन घाटी के पास 20 जवानों शहीद हुए हैं, हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत और चीन दोनों ने डी-एस्केलेट करने की इच्छा व्यक्त की है और हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि 2 जून को अपनी टेलीफोनिक बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर चर्चा की थी।

अमेरिकी मीडिया का बयान

इस बीच अमेरिकी मीडिया के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना के जवानों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में उलझकर भारत को उकसाया है। 15 जून की देर शाम और रात को हुई हिंसक झड़प चीनी सैनिकों द्वारा डी-एस्केलेशन के दौरान यथास्थिति को एकतरफा बदलने के प्रयास का एक नतीजा थी। वॉशिंगटन एग्जामिनर में एक ओपिनियन पीस में लिखा गया है कि चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान की मौत हो गई है।

यह भी पढें   बाँके के पुरैनी में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३९३ लोग लाभान्वित

भारत और चीन के बीच लद्दाख में गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 जवानों की मौत हो गई है।इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं। इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना की ओर से गलवन घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई झड़प में 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। उधर, सूत्रों के अनुसार चीनी पक्ष के 43 सैनिकों के ढेर होने की बात कही गई है। हालांकि, इस बात की किसी भी पक्ष ने पुष्टि नहीं की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *