बनेपा में चोरी कर फरार चोर नवलपरासी से गिरफ्तार
काठमांडू, १९ जून । काभ्रे जिला स्थित बनेपा में चोरी कर फरार एक चोर को पुलिस ने नवलपरासी जिला सुनवल–१ से गिरफ्तार किया है । चितवन जिला रत्ननगर–१ स्थायी निवासी २७ वर्षीय प्रकाशजंग कुँवर बनेपा स्थित एक हार्डवेयर पसल से ९ लाख ४ हजार २७५ रुपैयां चोरी कर फरार हो गए थे । घटना जेष्ठ २८ गते की है ।
इलका पुलिस कार्यालय बनेपा के पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र तिम्सिना नेतृत्व में परिचालित पुलिस टोली ने कुँवर को चोरी की गई रकमों से ५० हजार नगद सहित गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि कँुवर पटके चोर हैं । वह इससे पहले भी चोरी के ही आरोप में ३१ महीनों की जेल सजाय भुगत कर जैल छूट गए थे ।
पुलिस का कहना है कि जिला अजालत काभ्रे से १० दिनों की म्याद लेकर कुँवर के संबंध में थप अनुसंधान जारी है ।

