Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डाक्टर की लापरवाही से लहान में एक प्रसूति महिला की गई जान

 

मनोज बनैता सिरहा, १९ जून ।

लाहान स्थित पोलिक्लिनिक में डाक्टर की चरम लापरबाही से एक प्रसुती महिला की जान गयी है । आज शुक्रवार सबेरे लहान स्थित लिला मदन पोलिक्लिनीक मे प्रसुती के लिए आयी एक महिला की मौत हो गई है । परिवार के अनुसार असन्तुष्ट डाक्टर के पैसा कमाने के लालच ने उक्त महिला की जान ली है । उनके अनुसार यहाँ के डाक्टर भगवान नहीं शैतानों जैसी हरकत कर रहे हैं । सप्तरी का खडग नगरपालिका वडा नं. ३ निवासी अन्दाजी बर्ष २३ की मौसम खातुन का २५ दिन पहले लिलामदन मे ही आपरेशन किया गया था । आपरेशन के बाद खातुन के पेट मे लगे दो टाका टूटने पर उनको पुनः उसी पोलिक्लिनिक मे ले जाया गया था । असहज होते देख पोलिक्लिनिक ने पुनः आपरेसन करने के लिए सुझाब दिया था । पहले अापरेसन मे ३० हजार खर्च किए खातुन ने दुसरे पारी में भी ३० हजार देना पडा था । मगर आपरेसन मे हुवे लापरबाही के कारण खातुन इस दुनियाँ से सदा के लिए बिदा हो गयी । खातुन के मौत के ठीक वाद क्लीनिक के डाक्टर दिलिप साह फरार हो गया था । अभी डा. साह पोलिक्लिनिक के सम्पर्क मे नहीं है । एक गोप्य सुत्र के मुताबिक घटना होते ही पोलिक्लिनिक का संचालक पीडित परिवार को मिलाने में लगा है । अवस्था तनावग्रस्त होते ही ईलाका प्रहरी कार्यालय लहान की टोली पोलिक्लिनिक पहुँची थी । ईप्रका लाहान के डिएसपी सरत थापा ने कहा कि हम विशेष अनुसन्धान कर रहे हैं ।

यह भी पढें   PHP में गंभीर साइबर सुरक्षा खामियाँ मिलने से नेपाल सहित कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com