Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८ वर्षीय पुत्र को जिंदा ही जमीन में गाड़नेवाले पिता गिरफ्तार

 

बुटवल, १९ जून । रुपन्देही जिला तिलोत्तमा नगरपालिका–४ प्रगतिनगर निवासी राजु परियार ने अपने ८ वर्षीय जिंदा पुत्र को जमीन में गाड़ दिया है, यही आरोप में पुलिस ने परियार को गिरफ्तार किया है । स्थानीयबासी से प्राप्त सूचना के आधार में पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है ।
स्थानीयबासी का कहना है कि पुत्र राजु बिमार पड़ गया था, बिमारी के ही अवस्था में पिता राजू ने एक बोरा में रख कर घर के नजदी के ले गया ओर एक खाडल बनाकर उसमें गाड़ दिया । बालक को खाडल से तो बाहर निकाला गया है, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी है । आरोपित राजुका कहना है कि मरने के बाद ही उन्होंने पुत्र को गाड़ दिया था ।
पुलिस का कहना है कि राजु ने जिन्दा खाडल में गाड़ दिया है या मरने के बाद यह तो पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा । पुलिस ने राजु को नियन्त्रण में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *