सुर्खेत में उपचारत कोरोना संक्रमित की मृत्यु, मृतकों की संख्या २४ पहुँच गई
सुर्खेत, २३ जून । सुर्खेत स्थित प्रादेशिक अस्पताल में उपचारत एक ४५ वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष का निधन हो गया है । वीरेन्द्रनगर कालागांउ स्थित अस्पताल में उपचारत दैलेख जिला दुल्लु नगरपालिका–३ के स्थायी निवासी पुरुषका निधन हो गया है, अस्पताल के फोकल पर्सन डा. केएन पौडेल ने इस बात को पुष्टी की है । नयां मृतक के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या २४ पहुँच गई है ।
मृतक पुरुष आषाढ ४ गते प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती हुए थे । उनकी अवस्था शुरु से ही गम्भीर थी, इसीलिए आईसीयू में रखकर उपचार हो रहा था । स्मरणीय बात यह भी है कि मृतक पुरुष लम्बे समय से क्षयरोग की दावा भी खा रहे थे ।

