Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत की खुदकुशी पर सवाल, की जा रही सीबीआई जाँच की माँग

 

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। उधर सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालाकि सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम में आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन लोग अभी भी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अभिनेता शेखर सुमन का भी नाम शामिल है जो लगातार सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढें   देउवा के नेतृत्व वाली हीअसली नेपालीकांग्रेस हैं : बिमलेंद्र निधि

शेखर सुमन ने एक ट्वीट कर बताया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पटना जाएंगे। वहां जाकर वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनसे सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

शेखर सुमन ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मैं अपने होमटाउन पटना जा रहा हूं। वहां मैं सुशांत के पिता से मुलाकात करूंगा और अभिनेता को श्रद्धांजलि दूंगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलूंगा और सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग करूंगा।’ शेखर सुमन ने सुशांत के फैंस से भी अपील करते हुए उनकी इस मांग पर समर्थन देने को कहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com