Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका की सडकों पर गूँजा बॉयकॉट चाइना का नारा

 

भारत-चीन सीमा विवाद की गूंज अब अमेरिका की सड़कों पर भी सुनाई देने लगी है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरकर लोग भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक जहां विरोध कर रहे हैं। वहीं चीन के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में उन्हें तिब्बती और ताइवानी समुदायों का भी साथ मिल रहा है।

शुक्रवार को जहां एक ओर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख की यात्रा कर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के न्यूयॉर्क में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर एकत्र हुए भारतीय-अमेरिकी समुदाय, तिब्बती समुदाय और ताइवानी-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान लोगों से चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बॉयकॉट चाइना के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चीन के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की भी मांग की। साथ ही तिब्बत के लिए पूर्ण आजादी और ताइवान को पूरा समर्थन देने की भी अपील की।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com