पशुपति क्षेत्र और सुन्दर बनाया जायेगाः मन्त्री भट्टराई

८ जुलाई, काठमांडू । संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री योगेश भट्टराई ने बताया कि धार्मिक तथा पवित्रस्थल की अनुभूति और अधिक बढाने के लिये पशुपति क्षेत्र की सौन्दर्यता विकास किया जायेगा ।
नेपाल एसबीआई बैंक के लगानी में निर्मित पशुपति मन्दीर के दक्षिणद्वार का मंगलबार उद्घाटन करते हुये मन्त्री भट्टराई ने उक्त बात की है । उन्होंने बताया है कि पशुपति क्षेत्र के सुन्दरता से भक्तजानें को ऐसा लगना चाहिये कि हम धार्मिक और पवित्र स्थल पर हैं । इसलिये पशुपति क्षेत्र को बहुत ही सुन्दर बनाना आवश्यक है ।
मन्त्री भट्टराई ने बताया कि इसके लिये पशुपति क्षेत्र में जीर्ण संरचना का पुर्ननिर्माण कर सफाई पर सिवशेष ध्यान देना जरुरी है । उन्होंने बताया कि पशुपति क्षेत्र के समग्र विकास के लिये गुरु योजना तैयार किया गया है और मन्त्रपिरिषद् से पारित होने के बाद संरचना निर्माण का कार्य तीव्र रुप से होगा ।
पशुपति क्षेत्र विकास कोष का सदस्य सचिव डा. प्रदीप ढकाल ने बताया कि पशुपति क्षेत्र कैसा होना चाहिये इसके लिये गुरु योजाना तैयार है और उसी के अनुसार इस क्षेत्र की सौन्दर्यता निखारा जायेगा ।
कार्यक्रम में नेपाल एसबीआई बैंक का प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अनुकुल भटनागर ने बताया कि उक्त कार्य का उत्तरदायित्व पाकर बैंक बहुत खुश है ।

