Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी : एस. एन. ठाकुर

 

मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी…..

रोटी कपड़ा और मकान
सब ब्यापरिक सामान

भात दाल तरकारी
दक्षिण के ब्यापारी

नून चीनी और तेल
आयात निर्यात का खेल

पढ़ाई लिखाई दबाई
सब दक्षिण से आयी

फिर भी देतें है गाली हँस हँस के
दिन दोपहर राति ।

मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी।।

डीजल पेट्रोल मिट्टीतेल
गैस का सिलेंडर से मेल

गाड़ी साईकल मोटर कार
सब उधर का कमाल

खाद बीज पशु आहार
खूब दक्षिण का ब्यापार

यह भी पढें   दो दिवसीय अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्री सम्मेलन–2083 आज से विराटनगर में शुरू

ब्यापार और रोजगार
सुंदर बढियां ब्यबहार

खत्म किया पुराना साथी
मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी ।।

दक्षिण का सिमाना
खुला आना जाना

धर्म संस्कृति संस्कार
समान जीवन ब्यबहार

बेटी रोटी का संबंध
युगों युगों का प्रबंध

क्यों किया प्रयत्न
संबंध तोड़ने का जतन

छली गई आधी आबादी
मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी ।।

सिक्किम के लिए गाली
तिबब्बत के लिए ताली

नदी नाला कारोबार
अपने ही कसुरबार

लिपू धारा कालापानी
हम है बड़े स्वाभिमानी

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

उत्तर भूमि सागरमाथा
अपना कुछ नही जाता

काम किया राष्ट्रघाती
मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी ।।

उत्तर दक्षिण का खेल
सत्ता का उत्तर से मेल

युगों युगों की मित्रता
सत्ता के लिए कटुता

नेपाल नेपाली का ब्याबहार
युगों युगों का संस्कार

विश्व भर में विख्यात
श्रमजीवी और ईमानदार

मित्र का करके अपमान
अपना भी गुमाया सम्मान

छूटा दिन कूदिन का साथी
मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी ।।

निम्न स्तर की राजनीति
ने कर दी देश की दुर्गति

यह भी पढें   नेपाल के सात बंद सरकारी उद्योगों में से पाँच की संपत्ति और देनदारी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार

मैं नया नेपाल का राष्ट्रवादी ।।

श्यामानन्द ठाकुर (एस.एन.ठाकुर)
बनैनिया सप्तरी ।हाल विराटनगर..13

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com