जनतांत्रिक गठबन्धन ने जनता से स्वयं सजग और सुरक्षित रहने की अपील की
राष्ट्रिय संयोजक राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन से यह लगता है की कोरोना के लिए जैसी सरकारी व्यवस्था हुई है वैसी ही लचर व्यवस्था प्राकृतिक आपदा के लिए भी सरकार करने वाली है । ऐसे में हमें अपने जन-धन-तन और वतन की सुरक्षा, संरक्षण, सम्वर्द्धन के लिए ठोस, विश्वस्त एवं निर्णायक प्रयास और पहलकदमी खुद ही करना होगा । सरकार से हम कोई उम्मीद नहीं कर सकते । इसके लिए देश और समाज को तैयार रहना होगा इसके लिए राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन सब से अपील करती है ।


