Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केएमसी अस्पताल सिनामंगल में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु

 

२७ असार, काठमाडौं ।

केएमसी अस्पताल सिनामंगल में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।

गोकर्ण के ५४ वर्ष के पुरुष का उपचार के क्रम में असार २५ गते मृत्यु हो गई थी ।  असार २६ गते उनका पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट पोजेटिभ आया है यह जानकारी केएमसी अस्पताल के निर्देशक डा. मुकुन्द राज जोशी ने दी है ।

इसकके साथ ही नेपाल में कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वालों की संख्या ३६ हो गई है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

मृतक किडनी का रोगी था । स्वास्थ्य में समस्या आने के बाद असार १९ गते त्रिवि शिक्षण अस्पताल महाराजगञ्ज ले जाया गया था । पर, आइसीयू खाली नही होने के कारण उन्हें  केएमसी रिफर किया गया था  । श्वासप्रश्वास की समस्या  के कारण केएमसी में भेन्टिलेटर पर रख कर उपचार शुरु किया गया था ।

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए  २१ गते उनका स्वाब का नमूना संकलन कर परीक्षण के लिए भेजा गया था । पर, रिपोर्ट  आने से पहले २५ गते उनकी मृत्यु ही गई ।

यह भी पढें   बाढ़ पीडि़तों को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश ...बहुत जल्दी ही सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाएगी

नेपाली सेना की टोली शनिबार सुबह उनका शव व्यवस्थापन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com