अब काठमांडू महानगर के सभी विद्यालयों में स्थानीय विषय पाठ्यक्रम में समावेश
२८ जुलाई, काठमांडू । काठमांडू महानगरपालिका क्षेत्र के अन्दर सभी संस्थागत तथा सामूदायिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब अनिवार्य रुप में १०० पूर्णाङ्क का स्थानीय विषय का पाठ्यक्रम अध्ययन करना होगा ।
काठमांडू महानगरपालिका ने पहली बार काठमांडू का पहचान तथा संस्कृति के समबन्ध में जानकारी देने के उद्देश्य से यह कार्य कर रही है । इसके लिये स्थानीय विषय का पाठ्यक्रम तैयार करने के साथ ही विद्यार्थी को उक्त पूर्णांक का पाठ्यक्रम पढया जायेगा ।
महानगरपालिका क्षेत्र के अन्दर अवस्थित सम्पूर्ण संस्थागत तथा सामूदायिक विद्यालयों में कक्षा १ से लेकर ८ तक अध्ययन अध्यापन कराने के लिये महानगरपालिका ने स्थानीय विषय का पाठ्यक्रम तैयार की है ।

