Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज की अवस्था गम्भीर, केन्द्र से चिकित्सकों की विज्ञ टोली तत्काल वीरगञ्ज भेजने की माँग

 

वीरगञ्ज ।

पर्सा के क्रियाशील राजनीतिक दल ने कोरोना भाइरस (कोभिड १९) संक्रमण नियन्त्रण करने के लिए चिकित्सकों की विज्ञ टोली तत्काल वीरगञ्ज भेजने की माँग की है ।जिला में कोरोना संक्रमित की संख्या दिनानुदिन अत्याधिक बढ रही है इसके लिए  गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने विज्ञ टोलीमार्फत संक्रमण नियन्त्रण और संक्रमित का व्यवस्थापन कर देने के लिए स्वास्थ्य मन्त्रालय से आग्रह किया है ।

पर्सा और बारा में बुधबार मात्र चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नेपाली सेना लगायत ५३ लोगों में कोरोना पुष्टि हुई है । बिहीबार जिला के प्रमुख राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के अध्यक्ष लगायत प्रदेश सांसद, वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष और सामाजिक अभियन्ता सहित की सर्वपक्षीय बैठक ने ५ बुँदे निर्णय किया है ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

निर्णय के पहले बुँदा में कोरोना महामारी नियन्त्रण करने के लिए  विज्ञ टोली वीरगञ्ज भेजने की माँग ककरने की जानकारी जसपा के युवा नेता ओमप्रकाश सर्राफ ने दी है ।

वीरगञ्ज में कोरोना संक्रमित की संख्या दिन प्रतिदिन बढ् रहा है । १ सौ से अधिक संक्रमित घरों में हैं । ५० बेड का कोरोना विशेष अस्थायी अस्पताल गण्डकी में ६० से अधिक संक्रमितों को रखा गया है  । लक्षणसहित का संक्रमित अधिक होने से अवस्था जटिल बनती जा रही है ।

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

बैठक में नीजि अस्पताल को भी कोभिड अस्पताल बनाने का संघ सरकार से माँग किया गया है ।

बैठक ने नारायणी अस्पताल की बन्द सेवा सुरक्षा अपनाकर सुचारु करने का माँग किया गया, नारायणी अस्पताल को रुटिङ हेल्थ सर्भिस अर्थात जनरल अस्पताल के रुप में सुचारु रखने पर जोर देने के साथ ही  वीरगञ्ज में विद्युतिय शवदाह गृह स्थापना करने का पहल करने का निर्णय किया गया।

बैठक में जसपा के अध्यक्ष राम नरेश यादव, नेकपा के प्रतिनिधि महेश दास, प्रदेश सांसद ओम प्रकाश शर्मा, राजेश्वर साह तेली, डा. अन्जु यादव, जन्नत अन्सारी, वीरगञ्ज उघोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष गोपाल केडिया, प्रा. लालन द्विवेदी, वीरगञ्ज युवा समाज के अध्यक्ष कमल चौगाईं, वृजेश्वरप्रसाद चौधरी लगायत सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *