Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक धंस जाने से सिद्धार्थ राजमार्ग अवरुद्ध

 

२ अगस्त, बुटवल । सिद्धार्थ राजमार्ग के बुटवल तानसेन–सडक जगह जगह पर धंस जाने से बडी बडी गाडी अव्यवस्थित हो गई है । पाल्पा का प्रहरी प्रवक्ता डीएसपी मदन गिरी ने जानकारी दी कि विभिन्न स्थानों में सडक धंस जाने से छोटी गाडी तो एक तरफ से जा रही है परन्तु बडी गाडी के आवागमन पर रोक लगाया गया है ।
डीएसपी गिरी के अनुसार दोभान बजार से ५ सौ मिटर के पास लगभग ३ मिटर पक्की सडक की नींव ही धंस गया है । उसी प्रकार झुम्सा, चौबिस माइल, नाग मन्दिर, भुतखोला पैठेडाँडा में भी सडक फट गया है ।
पुलिस ने बताया कि बुटवल के तरफ आवतजावत करने वाली कास्की, म्याग्दी, बाग्लुङ्ग , स्याङ्गजा, गुल्मी और पाल्पा की बडी गाडी रास्ता में ही अव्यविस्थत हो गई है । सडक धंस जाने से गांव पर खतरा होने से वहां के स्थानीयवासी त्रास में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *