दुनिया में कोरोना वायरस से हर 15 सेकेंड में एक मरीज की मौत
दुनिया में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की तादाद सात लाख पार कर गई है। इस हिसाब से हर 15 सेकेंड में एक मरीज की मौत हो रही है। सर्वाधिक मौतें अमेरिका, ब्राजील, भारत और मैक्सिको में हुई हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, पिछले दो हफ्ते से तुलना करें तो हर 24 घंटे में औसतन 5900 व्यक्ति कोरोना के कारण दम तोड़ रहे हैं।
यह हर घंटे के हिसाब से 247 मौतें और हर सेकेंड में 15 मौतों की भयावह कहानी बयां करती है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी कह रहे हैं कि महामारी नियंत्रण में है। जबकि अमेरिका में एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ब्राजील में 96 हजार और मैक्सिको में 49 हजार के करीब मौत हो चुकी हैं।


