Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायंस क्लब ने बृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक सौ पौधे लगाए 

 


माला मिश्रा जोगबनी । रविवार को लायंस क्लब जोगबनी के द्वारा  मेगा वृक्षारोपण प्रोग्राम तहत जोगबनी हाई स्कूल के चाहरदीवारी के चारो ओर अलग अलग नस्ल के छाँवदार एक सौ पौधे लगाए गए जिसमे मुख्यरूप से , जामुन , गुलमोहर , जहरुल , पलास , यूकोलिप्टस, मोहगनी , शीशम आदि  पेड़ शामिल है । साथ ही सभी पेड़ की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के लिए उसे बांस के गोलाकार से घेरा गया ।
इस प्रोग्राम में लायंस क्लब जोगबनी के अध्यक्ष लायन खुर्शिद खान , सचिव लायन मंटू  भगत , कोषाध्यक्ष लायन नवीन साह के अलावा लाइन क्रमशः शमशाद अनवर ,  नसीम खान ,  अमित कुमार झा , बासुकी नाथ राय ,  राहुल भगत , जावेद राजा , उज्ज्वल तरफदार , सुरेंद्र कुमार , राजेश मंडल , प्रेम झा  ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई ।  इस मौके पर अध्यक्ष खुर्शिद खान ने कहा कि इस पूरे महीने में 200 पेड़ और लगया जाएगा जिसका स्थान निर्धारित है पहला जोगबनी रेलवे ग्राउंड और दूसरा स्थान जेनिथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में लगाया जाएगा ।

यह भी पढें   कल शनिवार को विराटनगर के आरोहण गुरुकुल में मैथिली लोकगीत प्रतियोगिता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *