Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में पाँच महिना में ११ अर्ब २९ करोड से अधिक मूल्य का औषधि और  कच्चा पदार्थ आयात

 

काठमाडौं ।

नेपाल में कोभिड-१९ संक्रमण शुरु होने के पाँच महिना में ११ अर्ब २९ करोड से अधिक मूल्य का औषधि और  कच्चा पदार्थ आयात किया गया है ।

कोभिड के कारण लकडाउन शुरु होने के चैत्र ११ से सावन २५ गते तक ८ अर्ब ५९ करोड ६३ लाख ७१ हजार रुपैयाँ बराबर का तैयारी औषधि और दो अर्ब ६९ करोड ५२ लाख ५६ हजार रुपैयाँ बराबर का औषधि का कच्चा पदार्थ आयात होने की जानकारी भन्सार विभाग ने दी है ।

यह भी पढें   भारत महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

नयाँ आर्थिक वर्ष शुरु होने के बाद श्रावण २५ गते तक में  ३७ करोड ३० लाख ४ हजार की तयारी औषधि और २४ करोड ९१ लाख एक हजार का औषधि का कच्चा पदार्थ नेपाल आने की जानकारी विभाग के महानिर्देशक सुमन दाहाल ने दी है ।

लकडाउन शुरु होने के पहले महिना में १९ दिन में ६९ करोड एक लाख १७ हजार, वैशाख में एक अर्ब ९८ करोड ४८ लाख ३३ हजार, जेठ में एक अर्ब ९६ करोड ८३ लाख ५५ हजार और असार में दो अर्ब २५ करोड २८ लाख ८३ हजार रुपए का तयारी औषधि नेपाल आया है ।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में दिन की कक्षाओं से छात्रों की परेशानी, सुबह-शाम कक्षा चलाने की मांग

इसी तरह सावन २४ गते तक में एक अर्ब ६६ करोड २८ लाख ८० हजार रुपए का औषधि नेपाल आया है । पाँच महीना अवधि में कुल २ खर्ब ९५ अर्ब ५६ करोड २० लाख ३९ हजार रुपया बराबर का अत्यावश्यक वस्तु आयात होने से औषधि के आयात का हिस्सा भी बढने की जानकारी भन्सार विभाग ने दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com