पाटन स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर में विधिपूर्वक मनाया जा रहा कृष्णाष्टमी
११ अगस्त, काठमांडू । आज भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि को भगवान् श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया जा रहा है, इसी क्रम में काठमांडू के पाटन स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर में भी विधिपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है ।
शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पिता वासुदेव और माता देवकी के गर्भ से द्वापर युग में भारत के मधुरा में हुआ है । भगवान श्रीकृष्ण को ज्ञान कर्म और भक्ति के संस्थापक के रुप में पूजा जाता है । उन्होंने गीता में स्पष्ट रुप से कहा है कि जब जब धर्ती में अत्याचार और पाप बढेगा तब तब मैं धर्म उत्थान के लिए धरती पर अवतरित होऊंगा ।
कष्ण के भक्त आज के दिन उनके वाल्यरुप को पूजते हैं । उनके बाल लीला को स्मरण कर आज उनकी पूजा अराधना करते हैं ।
पाटन दरबार के कृष्ण मन्दिर में इस कोरोना महामारी के समय में भी कृष्ण जयन्ति विधिपूर्वक मना रहे हैं । भीड भाड तो नही. लगाया गया है परन्तु लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा कम नहीं है । विश्व के सभी हिन्दु लोग कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।

