Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कूलमान को सामाजिक संजाल ने नियुक्ति दी होगी, सरकार ने नहीं दी हैः डा. खतिवडा

 

काठमांडू, २७ अगस्त । अर्थ तथा संचार मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्त डा. युवराज खतिवडा ने कहा है कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबन्ध निर्देशक में कुलमान घिसिङ को पुनः नियुक्त संबंधी विषय में मन्त्रिपरिषद् में अभी तक कोई भी विचार–विमर्श नहीं हुई है । बिहीबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकार द्वारा पुछे गए एक प्रश्न का जवाफ देते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि कूलमान को सामाजिक संजाल प्रयोग करता ने नियुक्ति दी होगी, सरकार ने नहीं दी है ।
पत्रकारों को जवाफ देते हुए मन्त्री डा. खतिवडा ने कहा– ‘नियुक्ति संबंधी विषय में मन्त्रिपरिषद् में औपचारिक प्रस्ताव भी नहीं आया है । उनको सामाजिक संजाल ने ही नियुक्ति दी होगी, लेकिन सरकार ने नहीं दी है । अगर सामाजिक संजाल ने दी होगी तो सरकार को इसकें संबंध में जानकारी नहीं है ।’ उनका कहना है कि कुलमान को पुनर्नियुक्ति के संधंब में सार्वजनिक सूचना, लेखन एवं कथन में कोई भी सत्यता नहीं है ।
स्मरणीय है, नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबन्ध निर्देशक कूलमान की पदावधि यही महिने कं अंतिम में समाप्त हो रहा है । सर्वसाधरण जनता उनकी पुनः नियुक्ति के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं । लेकिन राजनीतकि वृत्त में चर्चा है कि उनको पुनः नियुक्ति मिलने की संभावना कम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com