Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकी सिंगर रेणु नागर की हालत बेहद नाजुक

 

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकी सिंगर रेणु नागर की हालत बेहद नाजुक है। रेणु की ​हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात रेणु के प्रेमी रवि नट की मौत जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इस बात का रेणु नागर पर इतना गहरा असर पड़ा और मानसिक तवान में आते ही वह बेहोश हो गईं। इसके बाद रेणु को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 30 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार रवि नट के जहर खाने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि रवि नट ने जहर क्यों खाया है। इस बारे में अभी कोई जानाकरी नहीं है। वहीं इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। वहीं रेणु नागर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि रवि नट भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला थे। वहीं वह अलवर में एक किराए के मकान में रहते थे। लेकन हाल फिलहाल वह अपने गांव में रह रहे थे। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर रवि नट ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

अलवर (राजस्‍थान) की रहने वाली रेणु नागर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने दो बड़े रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ 2012 और ‘इंडियन आइडल’ 2018 में न हिस्सा लिया बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाई। रेणु इन दो शोज में भाग लेने के बाद काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद रेणु लगातार स्टेज शो भी करती रही हैं। वहीं उनकी गायकी न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे दश में मशहूर है। बता दें कि रेणु बीते काफी वक्त से अपने अपने पिता प्रकाश नागर के पास अलवर ही रह रही थीं। उनके पिता प्रकाश भी एक संगीतकार हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *