Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन्डो–नेपाल वहुभाषिक गजल गोष्ठी सम्पन्न ।

 

Guljare१८ मार्च ।पवन जायसवाल ,नेपालगन्ज । बाँके जिला के नेपालगन्ज में रहा गुल्जारे–ए–अदब ने इन्डो–नेपाल वहुभाषिक गजल गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया था । शनिवार सम्पन्न गोष्ठी में नेपाल तथा भारत के करीब चार दर्जन से अधिक श्रष्टाओ की  सहभागिता थी ।
संस्था के संस्थापक स्व. मोहम्मद उमर आदिल, नीशार अहमद, प्रकाश राजापुरी, शौकत अली शेष, फत्तेह बहादुर सिंह के यादगारों में आयोजित कार्यक्रम में मित्र राष्ट्र भारत के उर्दू भाषी साहित्यकार अतहर रहमानी के अध्यक्षता में और जिला बहराइच के डा. तारीक रब्बानी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न उस गजल गोष्ठी में उर्दू सायर अदब के सचिव मुस्तफा अहसन कुरैशी ने स्वागत भासण किया था ।
उसी गजल गोष्ठी में भेरी साहित्य समाज के अध्यक्ष हरि तिमिल्सिना, अवधी सास्कृतिक विकास परिषद् बाके जिला के  अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, भारत नानपारा के काशिब, हाफिज जमील साहब, मेराज शिवपुरी, इन्कलाब, डा. शाहिद प्रधान, हा“जी मो. हाशिम अञ्जुम, मोहम्मद यूसुफ आरफी, जमील अहमद सिद्दीकी, सैय्यद अशफाक रसूल हाशमी, अदब के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ गजलकार अब्दुल लतिफ शौक, सचिव मुस्तफा अहसन कुरैशी, रासिद हयात, इद्रीस सायल लगायत के साहित्यकारों  ने  नेपाली, हिन्दी, अवधी तथा उर्दू गजल, कविता और शेर वाचन किया था ।
एक केवल नेपाली महिला कवियत्री अनुपमा करारा ने ‘मलाई देखेर जिन्दगी भागी रह्यो…’ शीर्षकों में गजल वाचन किया ।
गजल गोष्टी कार्यक्रम में प्रगतिशील लेखक सघ के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर बस्नेत, प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार पन्ना लाल गुप्त, और महेन्द्र नमूना उच्च माध्यमिक बिद्यालय नेपालगन्ज के पूर्व प्राचार्य सिराज अहमद अन्सारी लगायत लोगों की सहभागिता थी ।
कार्यक्रम में बहराइच जिला शिवपुर के निवासी मेराज शिवपुरी ने शेर वाचन किया था ।
हर काम भाई चोर का अन्जाम दे दिया,
दुशमन मिटा सके न वही नाम दे दिया ।

हिन्दुस्ताँ की धडकन नेपाल देश है ,
सारे जहाँ को हमने ए पैगाम दे दिया ।
ऐसी महक यहाँ की फजाओं में हैं कि लोग,
नेपाल आके अपना वतन भूल जाते हैं ।
उल्लेखनीय है इसी तरह  बि. सं. २०३३ साल साउन १ गते स्थापना हुआ  गुल्जारे अदब ने अपने स्थापनाकालों से ही  नियमित रुप में मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन भी करते आ रहा है । इस बार इन्डो–नेपाल वहुभाषिक गजल गोष्ठी का आयोजन नेपालगन्ज के आइडल पब्लिक हाई स्कूल में किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *