Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिली में तेज भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 6.8

 

चिली, एएनआइ।

चिली में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 और 23 किमी गहराई में मापी गई है। बता दें कि भूकंप का केंद्र चिली में वलेनार था। फिलहाल, किसी तरह के कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।

मई में भी भूकंप के झटकों से दहल उठा था चिली

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

बता दें कि इससे पहले भी चिले में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसी साल मई में चिली में ला सरेना से 38 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसकी तीव्रता इतनी नहीं थी।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र 29.6191 डिग्री दक्षिण अक्षांश तथा 71.4779 डिग्री देशांतर पर जमीन की सतह से 61.89 किलोमीटर की गहराई में था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *