Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूबीं

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूब गईं। ट्रैविस काउंटी शेरिफ कार्यालय की क्रिस्टन डार्क के अनुसार ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समर्थन में शनिवार को ऑस्टिन के पश्चिम में स्थित एक झील पर परेड निकाली जा रही थी, जिसमें दर्जनों नौकाएं शामिल थीं। इन नौकाओं से तत्काल मदद का संदेश मिला था।

डार्क ने बताया कि 19,000 एकड़ में फैली झील का पानी शांत था लेकिन नौकाओं के ठसाठस भरे होने के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और यह घटना हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढें   देव दीपावली पर 551 दीपों से जगमगाया सूर्य मंदिर

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को घटना के पीछे किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। डार्क ने बताया कि तीन नौकाओं को निकाल लिया गया है और अन्य दो अब भी फंसी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com