Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सपना चौधरी और राखी सा‌वंत का जबरदस्त डांस विडियो हो रहा वायरल

 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के सभी दीवाने हैं। सपना चौधरी के डांस शोज को देखने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं सपना को कोई भी डांस वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। वहीं कई बार सपना के कई बार नए ही नहीं बल्कि पुराने डांस वीडियो को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच डांसिंग क्वीन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह राखी सावंत के साथ स्टेज पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी और राखी सावंत का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। अबतक सपना चौधरी और राखी के इस वीडियो को यूट्यूब पर 68 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि 33 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। ये उनके किसी डांस प्रोग्राम का वीडियो लगा रहा है। इस वीडियो में सपना अपने आईकॉनिक सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर राखी के साथ स्टेज पर आग लगा रही हैं।

यह भी पढें   सभामुख के रूलिंग के अनुसार गृहमंत्री और विदेश मंत्री ने संसद में जवाब दिया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com