Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान दिवस पर प्रदेश दो में विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री राउत ने कहा सेलिब्रेशन का समय नहीं आया है

 

जनकपुरधाम

आज संविधान दिवस है जिसे पूरा देश मना रहा है किन्तु प्रदेश २ सरकार  संविधान दिवस के अवसर पर शांत है ।

सरकार के कर्मचारीले केन्द्रीय सर्कुलर मानकर राष्ट्रिय झण्डा फहरा  रहे हैं और दीपावली मनाने की तैयारी भी है किन्तु सरकार के प्रतिनिधि मौन हैं। दिवस के अवसर में प्रदेश मन्त्रिपरिषद् बैठक ने कोई भी  कार्यक्रम तय नहीं किया है ।

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अर्जुन प्रसाद पोखरेल ने कहा है कि मन्त्रिपरिषद के निर्णय ने कोई भी कार्यक्रम निर्धारणनही किया है । उनके अनुसार केन्द्र से घोषित कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रिय झण्डा फहराने और  दीपावली मनाया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि संविधान ‘सेलिब्रेसन’ करने का समय नहीं आया है ।  प्रदेश के सत्तासीन पार्टी जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में संविधान दिवस के दिन शान्तिपूर्ण रुप में प्रदर्शन करने का नेता/कार्यकर्ता को आह्वान किया है ।  आज प्रदेश २ के आठ जिला में पार्टी के नेता कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर संविधान के प्रति असंतुष्टि जता रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com