Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद गिरफ्तार

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को कराची में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की नेता और नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अवान की यह गिरफ्तारी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की कराची रैली के बाद हुई है।

मरियम ने बताया कि वह लोग कराची के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान पुलिस उनके कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई और कैप्टन सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में मरियम नवाज ने भाग लिया था।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा

गौरतलब है कि पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज बुलंद है। पाकिस्तान में लगातार इमरान सरकार के खिलाफ रैलियों में जनसैलाब उमड़ रहा है। इससे इमरान खान और पाकिस्तानी सेना की सांसें तेज हो गई हैं।

कराची में हुई रैली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस रैली में मरियम नवाज ने इमरान सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा अगर हम सत्ता में लौटे तो इमरान जेल में होंगे। मरियम नवाज ने रैली में सबसे पहले कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि इमरान खान अपनी नाकामी छुपा रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि घबराना नहीं है।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed