पूर्व मन्त्री खोभारी राय जुवाघर से गिरफ्तार
काठमांडू, १ अक्टूबर । पूर्व राज्य मन्त्री खोभारी राय को नेपाल पुलिस ने जुवाघर से गिरफ्तार की है । राय वि.सं. २०५२ साल में शेरबहादुर प्रधानमन्त्री रहते वक्त और वि.सं. २०५३ साल में लोकेन्द्रबहादुर चन्द प्रधानमन्त्री रहते वक्त राज्यमन्त्री बने थे । वि.सं. २०६४ साल में सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नंं. ५ से निर्वाचित राय विभिन्न काण्ड से जुड़े हुए विवादित व्यक्ति भी हैं । राजावादी पार्टी से लेकर मधेशवादी और माओवादी तक आबद्ध होकर राय राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन पिछली बार वे राजनीति में निस्क्रिय थे ।
महानगरीय पुलिस वृत्त स्वयम्भु से परिचालित पुलिस टोली ने राय के साथ साथ अन्य ९ व्यक्तियों को भी जुवा खेलते वक्त में गिरफ्तार किया है । महानगरीय पुलिस परिसर प्रमुख श्यामलाल ज्ञावली के अनुसार राय सहित पुलिस ने देवेन्द्र श्रेष्ठ, उत्तर कुमार लामा, विक्रम लामा, जितपुर लामा, सविन लामा, पर्वत भण्डारी, कान्छा तामाङ और धर्मलाल तामाङ को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने जुवाखाल से १ लाख ५३ हजार नगद भी बरामद किया है ।

