Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घूस रकम के साथ नेपाल पुलिस के सई और सशस्त्र पुलिस के जवान गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, २ नवम्बर । सेवाग्राही से घूस लेने के आरोप में नेपाल पुलिस में कार्यरत पुलिस नायब निरीक्षक (सई) सिकन्दर प्रसाद कानू और सशस्त्र पुलिस जवान उमेश चौहान को अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया है । घटना प्रदेश नं. २ स्थित सप्तरी और महोत्तरी जिला की है ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग बर्दिबास कार्यालय के अनुसार सप्तरी इलाका पुलिस कार्यालय तिलाठी में कार्यरत सई सिकन्दर कानू को ५० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोप है कि नियन्त्रण में लिया गया मोटरसाइकिल वापसी के लिए उन्होंने पुलिस जवान मार्फत ५० हजार घूस लिया है । घटना में संलग्न पुलिस जवान रामेश्वर मण्डल और स्थानीय व्यापारी जयनारायण मण्डल को भी अख्तियार ने नियन्त्रण में लिया है ।
इसीतरह महोत्तरी जिला गौशला नगरपालिका स्थित सशस्त्र पुलिस बल, सुरक्षा बेस कैप में कार्यरत पुलिस जवान उमेश चौहान भी १७ हजार ६ सौ घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । आयोग ने कहा है कि दोनों घूसकाण्ड संबंधी अधिक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *