Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका के मेयर साह विरुद्ध अदालत में मुद्दा पंजीकृत

 
लालकिशोर साह, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २ नवम्बर । जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका के मेयर लालकिशोर साह के विरुद्ध धनुषा जिला अदालत में गाली–बेइज्जती संबंधी मुद्दा पंजीकृत हो गई है । उनके विरुद्ध ३ पत्रकारों ने संयुक्त रुप में यह मुद्दा पंजीकृत किया है ।
मेयर शाह के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करनेवाले पत्रकार हैं– नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष एवं कान्तिपुर टीभी में कार्यरत पत्रकार अनिल मिश्र, कान्तिपुर में ही कार्यरत दूसरे पत्रकार अमरकान्त ठाकुर और एपीवान टीभी के विकास साह । घटना लगभग एक साल पुरानी है । गत पौष २२ गते मेयर साह के कार्यकक्ष में ही कुछ पत्रकार एवं मेयर साह के बीच हाथापाई हुई थी । उसी घटना को लेकर पत्रकार त्रय ने मेयर साह के विरुद्ध गाली–बेइज्जती संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया है ।
स्मरणीय है, उस समय जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में हुए अनियमिमता एवं मेयर साह द्वारा ८५ लाख घूस लेने का आरोप चर्चा में था, कुछ वडाध्यक्ष ने ही यह आरोप लगाया था । आरोप संबंधी विषयों में प्रतिक्रिया लेने के लिए कार्यकक्ष पहुँचे पत्रकारों के साथ मेयर साह आक्रमण हो गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *