Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी विभाजन रोकने के लिए तत्काल स्थायी कमिटी बैठक होना चाहिएः रावल

 
भीम रावल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी कमिटी सदस्य तथा पूर्व मन्त्री भीम रावल ने कहा है कि पार्टी को विभाजन होने से रोकने के लिए तत्काल पार्टी की स्थायी कमिटी बैठक रखना चाहिए । आइतबार शाम एक ट्वीट करते हुए उन्होंने इसतरह का मांग किया है । नेकपा के कई शीर्ष नेताओं ने कहा है कि नेकपा विभाजन की ओर केन्द्रीत है, ऐसी ही पृष्ठभूमि मे नेता रावल ने स्थायी कमिटी बैठक मांग किया है ।
नेता रावल ने अपने ट्वीट में कहा है– ‘पार्टीं संचालन और मतभेद व्यवस्थापन का मूल आधार विधि, प्रणाली और संस्थागत निर्णय से पार्टी को संचलना करना है । स्थायी कमिटी बैठक तत्काल बुलाया जाए । ऐसी बात को अवज्ञा कर अगर कोई फुट एवं विखण्डन की ओर जाता है तो देश और जनता के प्रति गद्दारी और नेकपा के प्रति अपराध होगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *