Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मालदीव में Sonakshi Sinha का बिकिनी लुक देख उड़े फैंस, बोल्ड अंदाज में शेयर की हॅाट तस्वीरें

 

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह से काफी लंबे समय तक देश में लॉकडाउन रहा था। जिसकी वजह से आम से लेकर खास तक सभी लोग घरों में कैद थे। वहीं अब लॉकडाउन अनलॉक होते ही सेलेब्स घूमने जा रहे हैं। कुछ सेलेब्स पहाडियों का लुफ्त लेते हुए दिखाई दे रहे हैें, तो कुछ समुद्र के बीच के जाकर खुलकर सांस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) भी अपने बैग पैक कर मालदीव पहुंच चुकी हैं। जहां वह वेकेशन का लुफ्त उठाती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने वहां से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

Sonakakshi Sinha

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Sonakshi Sinha Instagram ) पर कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं। जो कि उनके मालदीव वेकेशन की हैं। इन तस्वीरों में सोना काफी फ्रेश दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में सोनाक्षी सनसेट के बीच सुमद्र के बीच बैठी हुई नज़र आ रही हैं। जहां वह पानी की लहरों संग खेलती हुई नज़र आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘वह पानी में बेहद ही खुश हैं।’ वहीं दूसरी तस्वीर में वह रेत पर बैठकर अपने बालों संग पोज देती हुई नज़र आ रही हैं। उनका यह लुक काफी कातिलाना लग रहा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने वाइट एंड ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। जिसमें वह काफी कूल लग रही हैं।।

Sonakakshi Sinha

मालदीव में मस्ती करती हुई सोनाक्षी यह तस्वीरें उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक 2 लाख 50 हज़ार से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इस समय एक्ट्रेस मालदीव के कोधिप्परु आईलैंड के ग्रैंडपार्क में हैं। बता दें इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) और दिशा पाटनी ( Disha Patani ) भी छुट्टियां मनाने मालदीव ही गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com