Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, ऐसे बनीं भोजपुरी फिल्मों की क्वीन

 

डॉक्टर बनते बनते बन गईं भोजपुरी सिनेमा की क्वीन

भोजपुरी फिल्मों के लगभग हर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पढ़ाई के दौरान डॉक्टर बनना चाहती थीं। उनका परिवार भी उन्हें डॉक्टर ही बनाना चाहता था,

टीवी सीरियल से की ऐक्टिंग की शुरुआत

पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने करियर को ऐक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने टीवी सीरियल ‘पलकों की छांव में’ से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की।

‘निरहुआ रिक्शावाला’ से किया भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू

टीवी के बाद आम्रपाली ने अपनी किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री में आजमाई। इन्होंने साल 2014 में फिल्म’निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया।


अपनी पहली फिल्म से ही छा गईं आम्रपाली

उनकी पहली ही फिल्म ने बहुत नाम कमाया। आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली।

दर्शकों को जम गई निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी

‘निरहुआ रिक्शावाला’ में आम्रपाली के हीरो भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार निरहुआ थे। निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी इस फिल्म से दर्शकों के नजर में ऐसी जमीं की ये भोजपुरी सिनेमा के किंग और क्वीन बन गए।

‘निरहुआ रिक्शावाला’ के बाद दी कई सुपरहिट फिल्में

दर्शक इस जोड़ी की फिल्में हो या फिर गाने काफी पसंद करते हैं। निरहुआ और आमपाली दुबे की जोड़ी ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के बाद ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और ‘जय वीरु’ जैसे कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में की हैं।

सोशल मीडिया लवर

बता दें कि आम्रपाली दुबे अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।

फैंस के बीच हिट है आम्रपाली का वेस्टर्न और देसी अवतार

ऐक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपना वेस्टर्न और देसी लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस के बीच आम्रपाली का दोनों ही अवतार काफी पसंद किए जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *