Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इफ्को में अमोनिया गैस का रिसाव, दो की मौत, कई प्रभावित

 

प्रयागराज

फूलपुर इफ्को में मंगलवार देर रात अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के रिसाव से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कई कर्मचारी वहीं अचेत होकर गिर पड़े। उस समय प्लाट में 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। सूचना पाकर इफ्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार प्लाट में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसमें 15 कर्मचारी अचेत थे। सभी को इफ्को स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहा आठ की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें शहर के दो निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इफ्को एशिया स्तर की यूरिया उत्पादन फैक्ट्री है और यहा उत्पादन के लिए दो संयंत्र पी-1 तथा पी-2 स्थापित हैं। इन दोनों संयंत्रों में शिफ्ट में 24 घटे काम होता है। इफ्को के अमोनिया प्लाट में मंगलवार की रात गैस के रिसाव होते ही कोहरा जैसा छा गया। कार्यरत कíमयों की समझ में आता इससे पहले वह अचेत होकर गिरने लगे।

प्लाट के आसपास कई गाँव हैं। ऐसे में अगर अमोनिया गैस फैलती तो कई गाँव के लोग चपेट में आ जाते। ऐसे में हालत पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। वह तो प्लाट में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूझबूझ का परिणाम था कि उन्होंने समय रहते प्लाट को बंद कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com