Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी

 

लंदन।

ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खेप की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है तथा यहां की फैक्ट्रियों में और वैक्सीन बनाए जाएंगे।
ब्रिटेन के मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एमएचआरए) ने यह मंजूरी दी है। एमएचआरए के इस कदम से कोरोनावायरस (Coronavirus) के रोकथाम में मदद मिलेगी और उन हजारों उम्रदराज लोगों को वैक्सीन की खुराक सुलभ होंगे, जिन्हें इसकी सर्वाधिक जरुरत है।

यह भी पढें   नेपाल में होंगे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के 15 मैच

एमएचआरए का मानना है कि एस्ट्राजेनेका का संग्रहण अन्य वैक्सीन की तुलना में अधिक सुविधाजनक है तथा इसे केवल 2-8 सेल्सियस तापमान में सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे इसके परिवहन में आसानी होगी।

एमएचआरए के मुताबिक ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खेप की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है तथा यहां की फैक्ट्रियों में और वैक्सीन बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक करोड़ खुराक के ऑर्डर दिए जा चुके हैं, जिनमें 40 लाख खुराक अगले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com