Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में ताेडे गए मंदिर को फिर से बनाएगी पख्तुनख्वा सरकार

 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में प्रांत में जिस मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी, का प्रांतीय सरकार पुनर्निर्माण कराएगी। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा कि सरकार ने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी। वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे।

करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। खान ने प्रांत में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पुलिस ने मंदिर पर हुए हमले में संलिप्त रहने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के सिलसिले में 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के नेता रहमत सलाम खट्टक को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

बृहस्पतिवार को खान के विशेष सूचना सहायक एवं प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता कामरान बंगश ने कहा था कि प्रांत की सरकार ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया है। इस बीच, अल्पसंख्यकों के अधिकारों से संबद्ध एक आयोग ने घटनास्थल का दौरा किया है। आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों और हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की।

यह भी पढें   मीडिया कार्यालयों के बाहर 'संदिग्ध वाहन' खड़े किए जाने पर राजनीतिक दलों में आक्रोश, सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री खान ने आयोग को भरोसा दिलाया कि घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेशावर हिंदू समुदाय के नेता सरब दियाल ने बताया कि एक हिंदू धर्म गुरु की समाधि मंदिर परिसर में स्थित है और हिंदू समुदाय के लोग हर बृहस्पतिवार समाधि पर जाते हैं। श्री परमहंस जी महाराज की समाधि को हिंदू समुदाय पवित्र मानते हैं। करक जिले के टेरी गांव में 1919 में उनके निधन के बाद इसे बनाया गया था। समाधि को लेकर कई साल पहले एक विवाद शुरू हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed