एस.ओ.एस.युवालयद्वारा विपन्न समुदाय को जाडे की कपडा वितरण
नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला नेपालगन्ज एस.ओ.एस.युवालय के युवा क्लव ने विपन्न, सिमान्तकृत तथा पिछडे रहें समुदाय तथा अभिभावक विहीन बालबालिकाओं को पौष १३ गते को एक कार्यक्रम के वीच जाडे के लिये गरम कपडा वितरण किया ।
वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख डा. धवल शम्शेर राणा ने जाडे की कपडा वितरण किया था । एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज, युवा क्लव के युवायुवतीओं ने अपनी पाकेट खर्च से बचाया रकम से नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वडा नं. १२ बेलासपुर और १९ सुर्जीगाँव, जानकीगावँपालिका और वैजनाथ गावँपालिका अन्तर्गत के ६३ वयस्क के लिये बिछने के लिये म्याट और कम्मल तथा बालबालिकाओं को गरमवाला कपडा लङ कापी प्रदान किया गया था ।
वह कार्यक्रम ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र, नेपालगन्ज के समन्वय में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के डा. धवल शम्शेर राणा ने एस.ओ.एस.युवालय नेपालगन्ज के युवायुवतीयों ने अपनी पाकेट खर्च से बचाया रकम से जाडे के मौसम में विपन्न समुदाय को गरमवाला कपडा वितरण किया उस की सराहना किया ।
एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक तुलाराम विश्वास के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था उन के अनुसार एस.ओ.एस.में आरक्षित ८४ युवाओं ने अपनी पकेट खर्च से बचाया रु.४८ हजार ३ सौ ५० रुपैयाँ बराबर की सहयोग किया है । युवाओं ने पाकेट खर्च से मासिक ५० रुपैयाँ के दर से संकलन करते रहें है और वह रकम से विभिन्न प्रकार की मानव कल्याणकारी काम भी करते आ रहें है नायव निर्देशक तुलाराम विश्वास ने जानकारी दी ।
इसी तरह वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. १२ के वडाध्यक्ष वुद्धि सागर सुवेदी ने भी कार्यक्रम में गरमवाला पकडा वितरण किया था ।
कार्यक्रम मे ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा, उपाध्यक्ष तारा केसी, रमन कुमार शर्मा, एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के सहायक निर्देशक मीना तुलाधर, सामाजिक अभियन्ता मीन बहादुर अर्याल लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।
एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज सुश्री अनिता शाही ने वह कार्यक्रम की सञ्चालन की थी, सुश्री सपना सिजापति ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त की थी ।
वह अवसर पर नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के प्रमुख डा. धवल शम्शेर राणा ने एसओएस युवालय नेपालगन्ज की निरीक्षण करके गतिविधि की बारे में जानकारी लिया था युवालय के नायब निर्देशक तुलाराम विश्वास ने जानकारी दी ।



