Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का धर्मगुरु जाकिर नाईक ने किया समर्थन

 

इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक ने पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का समर्थन किया है। विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध नाईक ने कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए।

जाकिर नाईक ने कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए। अगर इस्लामिक देश में कोई मंदिर है, तो उसे भी तोड़ देना चाहिए।जाकिर ने कहा कि इस्लाम में छवि बनाना मना है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या ड्राइंग। चाहे किसी जीवित पशु-पक्षी की मूर्ति हो या फिर इंसानों की। जाकिर नाईक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक किस्से का उदाहरण दिया।

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

कुरान की एक आयत सुनाते हुए जाकिर ने कहा कि मूर्ति कहीं भी नहीं बनाई जानी चाहिए और अगर ऐसा कुछ है, तो इसे तोड़ दिया जाना चाहिए। एक इस्लामिक देश में कोई भी मूर्ति नहीं होनी चाहिए और अगर वह कहीं है,तो उसे तोड़ दिया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में कट्टरपंथियों की बेकाबू भीड़ ने हिंदुओं के एक मंदिर को तोड़ कर उसमें आग लगा दी। शर्मनाक घटना की दुनिया के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की, लेकिन इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक इस घटना का समर्थन किया है।

यह भी पढें   'हुंकार मधेश' ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय 'हुलाकी यात्रा

स्थानीय मौलवी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के समर्थकों की अगुवाई में भीड़ ने पुराने मंदिर के साथ एक नए मंदिर का निर्माण कार्य भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सूबे के एक मंत्री ने घटना की निंदा की और पुलिस ने इस मामले में करीब 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जाकिर नाईक वर्तमान में मलेशिया में छिपा है। वह 2016 से ही मलेशिया में है। वहां रहकर भी जाकिर अक्सर विवाविद बयान देता रहता है। इससे पहले, इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर के निर्माण को जाकिर नाईक ने ‘पाप’ बताया था।

यह भी पढें   सर्वाेच्य ने दिया आदेश ...बैंकिंग सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पहचान पत्र नहीं करें अनिवार्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com