Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व सरयू मिश्रा की सौवीं जयन्ती समारोह मनाई गई

 

माला मिश्रा जोगबनी । बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व सरयू मिश्रा की एक सौवीं जयन्ती शताब्दी समारोह रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर भद्रेश्वर स्थित उनके स्मारक स्थल पर सरयू मिश्रा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने स्व मिश्रा को नमन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सरयू मिश्रा के पौत्र उच्च न्यालय के अधिवक्ता व ट्रस्ट के निदेशक अम्बरीश राहुल उर्फ डब्बू मिश्रा ने बताया कि स्व मिश्र की सौवीं जयंती को शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 15 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न खेल एवं क्विज प्रतियोगिता, काव्य एवं साहित्य गोष्ठी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे एक वर्ष तक किया जाएगा। बताया उनका नेपाली राजनेताओं से भी अच्छे संबंध थे । नेपाल में लोकतंत्र का वहाली को ले आंदोलनरत  स्व मार्तिका प्रसाद कोइराला , स्व गिरिजा प्रसाद कोइराला सहित कई नेता भूमिगत अवस्था मे उनके पटना स्थित सरकारी निवास आर ब्लॉक तथा फारबिसगंज , भदेश्वर स्थित निवास पर रहते थे । स्व गिरिजा बाबू पटना में उनके निवास पर 15 वर्ष रहे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा ने सरयू मिश्रा को नमन करते हुए कहाकि वह एक जमीनी नेता थे और जनता से सीधा संवाद करते थे। विधायक रहते भी साईकल से जनता के बीच जाते थे ,यही कारण रहा कि वह 1962 से 1990 तक लगातार 28 वर्ष फारबिसगंज के विधायक तो रहे हीं अपनी काबलियत के बल पर बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने तथा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सम्हाला। सात बार विधायक के लिए निर्वाचित हुए ।उनका जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित था । आज समाज मे जो वकृति है ऐसे में सरयू बाबू के बिचारो को  आत्मसात करने की जरूरत है । मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम, शाद अहमद,  कुमार ठाकुर ,दिलीप पासवान, मदनेश्वर मिश्र, कंचन विश्वास, शेख मुमताज, पूर्व मुखिया अशोक मिश्रा,राकेश शर्मा, संजय शर्मा, अरुण कुमार,   करन कुमार पप्पू , अवध नारायण कुँवर, भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष वरुण मिश्रा आदि सहित अन्य लोगों ने स्व मिश्रा को स्मरण करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए है। इस मौके पर स्वत्रंत्रता सेनानी मुख्य अतिथि श्री शर्मा को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

इस अवसर पर अशोक मिश्र, शिशिर मिश्रा,  अनुज मिश्रा , रूचिर मिश्रा ,पवन मिश्रा, पीयूष मिश्रा, उत्कर्ष मिश्र , मुमताज शेख सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया। वहीं रूपेश झा व अन्य गायक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *