Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् पुनर्स्थापना की कोई भी संभावना नहीं हैः मन्त्री पौडेल

 
विष्णु पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ जनवरी । अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल ने कहा है कि संसद् पुनर्स्थापना की कोई भी संभवना नहीं है । नेकपा (ओली समूह) निकट पत्रकार संगठन द्वारा बिहीबार आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
ओली समूह के लिए पार्टी महासचिव भी रहे मन्त्री पौडेल ने कार्यक्रम में कहा– ‘सर्वोच्च अदालत के प्रति विश्वास है । अदालत से जो निर्णय आएगा, वह स्वीकार्य है । लेकिन अदालत में प्रतिनिधिसभा पुनर्स्थापना के लिए दलील पेश हो रहा है । सदन में बहुमत प्राप्त प्रधानमन्त्री द्वारा संसद् बिघटन हुआ है, इसीलिए पुनर्स्थापना की संभावना नहीं है ।’
मन्त्री पौडेल को मानना है कि अगर पुर्नस्थापना हो ही जाता है तो भी पुर्नस्थापित संसद् से नयां सरकार बनने की संभावना नहीं है, इसीलिए ताजा जनादेश के लिए जो निर्णय हुआ है, यही अंतिम विकल्प है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि आगामी चुनाव में ओली समूह में रहे नेकपा को बहुमत प्राप्त होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com